इवेंट ऑर्गनाइज़र और पार्टी प्लानर के लिए
तंबोला राउंड जो खुद चलता है
पार्टी, ऑफ़िस गेट-टुगेदर या कोई सेलिब्रेशन प्लान कर रहे हैं? PlayTambola.Live आपको 200 मेहमानों तक का रेडी तंबोला देता है: मेहमान अपने फ़ोन से QR स्कैन करके जुड़ते हैं, वेन्यू की स्क्रीन कॉलिंग करती है, और हर जीत सर्वर चेक करता है — आप बाक़ी इवेंट संभालिए।
- पार्टी
- कॉर्पोरेट इवेंट
- ऑफ़िस गेट-टुगेदर
- सेलिब्रेशन
- फ़ैमिली गेट-टुगेदर




ऑर्गनाइज़र क्यों बदल रहे हैं
मज़ा पूरा. झंझट ज़ीरो.
तंबोला राउंड हमेशा हिट होता है — जब तक टिकट छापने और क्लेम का फ़ैसला करने की ज़िम्मेदारी आप पर न हो।
झंझट
टिकट छापना, बाँटना और क्लेम चेक करना — आपका पूरा शेड्यूल खा जाता है।
PlayTambola.Live के साथ
गेम पहले से बना लीजिए और लॉबी खोल दीजिए। मेहमान QR स्कैन करके खुद जुड़ते हैं; कॉलिंग और चेकिंग आपके लिए हो जाती है।
झंझट
हॉल के तीन कोनों से एक साथ “फुल हाउस!” — और फ़ैसला आपको करना है।
PlayTambola.Live के साथ
सर्वर हर टिकट चेक करता है और प्राइज़ पूरा होते ही जीत दर्ज कर लेता है। एक ही नंबर पर एक ही प्राइज़? सब को-विनर। कोई बहस नहीं।
झंझट
म्यूज़िक में आधे लोगों को कॉलर की आवाज़ ही नहीं आती।
PlayTambola.Live के साथ
बड़ी स्क्रीन हर नंबर बड़ा दिखाती है और मज़ेदार कॉलर लाइन के साथ बोलती है — और टिकट हर मेहमान के हाथ में।
झंझट
हर इवेंट के लिए काग़ज़, पेन और नंबरों की थैली पैक करो।
PlayTambola.Live के साथ
न कुछ छापना, न कुछ ढोना। होस्ट व्यू के लिए एक स्क्रीन, इंटरनेट, और मेहमानों के फ़ोन — बस।
आपके इवेंट में कैसे फ़िट होता है
रन-शीट से आख़िरी कॉल तक
कहीं भी फ़िट कर दीजिए — आइस-ब्रेकर, डिनर के बाद का गेम या ग्रैंड फ़िनाले।
इवेंट से पहले
गेम बनाइए
ईमेल या Google से साइन-अप कीजिए, गेम का नाम रखिए, प्राइज़ चुनिए और कैपेसिटी सेट कीजिए — 10, 25, 50 या 100 का प्रीसेट, अपना नंबर, या 200 तक।
मेहमान बैठते ही
लॉबी स्क्रीन पर लगाइए
TV या प्रोजेक्टर पर जॉइन QR और गेम कोड। मेहमान स्कैन करते हैं, नाम डालते हैं और स्क्रीन पर दिखने लगते हैं। चाहें तो ऑटो-स्टार्ट से गेम अपने-आप शुरू हो।
शो टाइम
कॉलिंग स्क्रीन के हवाले
1 से 90 तक रैंडम नंबर, एनिमेशन के साथ और बोलकर। टेंशन मीटर बताता है कि कितने प्लेयर को बस एक नंबर चाहिए।
फ़िनाले
जश्न और रैप-अप
हर विनर को कॉन्फ़ेटी वाली स्पॉटलाइट। रिज़ल्ट स्क्रीन पर हर प्राइज़ और Fastest Full House जैसे हाइलाइट्स, और मेहमान रिज़ल्ट लिंक शेयर कर सकते हैं।


जब पूरा हॉल एक साथ आता है
आपकी पूरी भीड़, एक स्क्रीन पर
असली माहौल लॉबी से बनता है: बड़ा जॉइन QR, गेम कोड, और जुड़ते ही मेहमानों के नाम। एक नज़र में पता चल जाता है कि सब तैयार हैं।
- किसी भी फ़ोन ब्राउज़र से जॉइन — न ऐप, न लॉगिन
- कैपेसिटी सेटिंग से गेम आपकी गेस्ट लिस्ट जितना
- खुद शुरू कीजिए, या ऑटो-स्टार्ट पर छोड़ दीजिए
कितना ख़र्च
100 मेहमानों की ऑफ़िस पार्टी
100 प्लेयर यानी 100 सीट। Value बंडल में आराम से हो जाएगा, और अगले इवेंट के लिए 50 सीट बच जाएँगी — सीट कभी एक्सपायर नहीं होतीं।
5 प्लेयर तक के गेम फ़्री हैं — सारे फ़ीचर्स के साथ।
सारे बंडल और उदाहरण देखेंएक गेम, 100 प्लेयर
- प्लेयर
- 100
- गेम
- 1
- कितनी सीट चाहिए
- 100
सही बंडल
Value150 सीट · ₹449+ 18% GST
अगली बार के लिए बचीं: 50सीट कभी एक्सपायर नहीं होतीं
ऑर्गनाइज़र FAQ